सेवा सहयोगियों का हुआ सम्मान

BY — June 30, 2016

रोटरी क्लब उदयपुर का आभार एवं मेला समारोह

300603उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर का सत्र 2015-16 का सम्मान एवं मेला समापन समारोह आज शाम रोटरी बजाज भवन में आयोजित किया गया। जिसमें वर्ष के दौरान क्लब एवं क्लब द्वारा आयोजित रोटरी मेले को परोक्ष एवं अपरोक्ष रूप से सहयोग देने वाले सेवा सहयोगियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.उमाश्ंाकर शर्मा थे।

प्रो. शर्मा ने इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी,निर्मल सिंघवी,प्रान्तपाल निर्वाचित रमेश चौधरी,सहायक प्रान्तपाल पीएल पुजारी,रोटरी सर्विस ट्रस्ट चेयरमेन सुरेश सिसोदिया, पीएस तलेसरा, सुशील बांठिया, डॉ. प्रदीप कुमावत, वीरेन्द्र सिरोया, डॉ. बीएल सिरोया, नरेन्द्र धींग, मानिक नाहर, उमेश नागौरी तेजसिंह मोदी सहित 54 सदस्यों एवं सेवा सहयेागियों को सम्मानित किया।
प्रो.शर्मा ने कहा कि रोटरी सेवा के पर्याय के रूप में पहचानी जाती है। रोटरी ने जो कार्य किए उन्हें कोई भूला नहीं सकता है। इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने भी समारोह को संबोधित किया। समारोह में मेला चेयरमेन मानिक नाहर ने मेले में सहयेाग करने वाले सदस्यों को प्रो.शर्मा, डॉ. यशवन्तसिह कोठारी, निर्मल सिंघवी के हाथों सम्म्मानित कराया। समारोह में क्लब की ओर से अध्यक्ष गजेन्द्र जोधावत व सचिव सुभाष सिंघवी को अभिनंदन पत्र भेंट किया गया। जिसका वाचन डॉ.प्रदीप कुमावत एवं महेन्द्र टाया ने किया। समारोह में आलोक इन्टरेक्ट क्लब का गजेन्द्र जोधावत ने सम्मानित किया। प्रारम्भ में क्लब अध्यक्ष गजेन्द्र जोधावत ने वर्ष पर्यन्त किये गये कार्यो का ब्यौरा दिया एवं सहयोग करने पर सभी सदस्यों का आभार ज्ञापित किया। प्रारम्भ में चन्द्रप्रभा मोदी ने ईश वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन निराली जैन ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply