पेसिफिक में एमबीए का इंडक्शन प्रोग्राम 11 से

BY — July 10, 2016

pacificउदयपुर। आधुनिक प्रबंध की चुनौतियों और प्रबंध अध्ययन के दौरान इन विविध चुनौतियों के समाधान की योग्यता विकसित करने के लिए नवप्रवेशित छात्रों के अदम्य उत्साह और प्रबंधन में समस्या निवारण की विशिष्ट योग्यताएं विकसित करने का में अत्यंत प्रभावी सिद्ध होंगी।

इनमें क्राइसिस मैनेजमेण्ट, मैनेजमेण्ट बाई कॉनफ्लिक्ट से लेकर साइमुलेशन, अनुभवजनित संज्ञान, फिश बाउल पेडागोजी, प्रबन्ध क्रीडांगन अर्थात मेनेजमेंट गेम्स जैसी अनेक 27 प्रकार की प्रबंध अध्यापन की शास्त्री व आधुनिक विधियां शामिल हैं। विश्वविद्यालय में एमबीए में नवप्रवेशित सभी छात्रों के लिए दो सप्ताह के इस इंडक्शन कार्यक्रम जो केवल पेसिफिक विश्वविद्यालय की विशिष्टता है जहाँ इण्डक्शन कार्यक्रम या सप्ताह को 2 या 5 दिन में पूरा नहीं कर उसे विस्तार देकर छात्रों में प्रबन्ध अध्ययन व केम्पस से कार्पोरेट जीवन की ओर अग्रसर होने की अभिवृत्ति प्रारंभ के 2 सप्ताह में ही ठीक से प्ररचित की जाती है। प्रबंध अध्यापन अभिगमों का विशिष्ट सम्मिश्रण है। प्रबंध अध्यापन में आजकल सामान्य व्याख्यान आधारित अध्यापन विधि या सामान्य शिक्षण पेडागोजी से भी आगे बढ़कर एण्ड्रागाजीकल व ह्यूटागोजीकल प्रणालियों के बढ़ते उपयोग के कारण छात्रों को इंडक्शन के दौरान ही इन सभी अध्यापन पद्धतियों से रूबरू कराकर संपूर्ण 2 वर्ष के अध्यापन कार्यक्रम को प्रेक्टिस आधारित बना दिया जाता है।
11 जुलाई से प्रारंभ हो रहे पेसिफिक विश्वविद्यालय के एमबीए के छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम में देश के ख्यातनाम प्रबंध विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जाएगा। छात्रों को सभी प्रकार की प्रशिक्षण विधियों यथा केस स्टडी, सिमुलेशन, मैनेजमेंट गेम्स, फिश बाउल पेडागोजी, अनुभव अर्जन जैसे अध्यापन अभ्यासों का विधिवत अनुभव दिलाया जाएगा। इसीलिए देश में विभिन्न प्रबंध संस्थानों में 2 से 5 दिन चलने वाले इंडक्शन सप्ताह के स्थान पर यह 2 सप्ताह का इंडक्शन कार्यक्रम बनाया गया है। इंडक्शन के इन दो सप्ताह के कार्यक्रम का उद्घाटन 11 जुलाई से होगा। पेसिफिक के इस इण्डक्शन के देश में एक अलग प्रकार की प्रतिष्ठा है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply