फिर से मिलेंगे जनरल टिकट किराया स्‍पेशल में

BY — July 12, 2016

trainउदयपुर। जयपुर-उदयपुर-जयपुर के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 09721/09722 को हाल ही में किराया स्पेशल ट्रेन घोषित किया गया था । किराया स्पेशल होने के कारण यात्रिओं को अनारक्षित टिकट प्राप्त नहीं हो पा रहे थे।

इस गाड़ी में प्रतिदिन अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, मावली तथा  उदयपुर से भारी संख्या में अनारक्षित डिब्बों में यात्री सफ़र करते है। इन यात्रिओं को सुविधा प्रदान करने के लिए रेलवे ने अपने निर्णय को परिवर्तित करते हुए इस गाड़ी के सामान्य श्रेणी के कोच में अनारक्षित टिकट बिक्री को पुनः प्रारम्भ कर दिया है, ताकि प्रतिदिन यात्रा करने वाले आम यात्रिओं को साधारण किराये में सुरक्षित सफ़र उपलब्ध हो सके।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply