• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
No Result
View All Result

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
Print Friendly, PDF & Email
Home Featured

जीवन की सफलता में संतों-साध्वीवृंदों का योगदान : कटारिया

admin by admin
July 17, 2016
in Featured
0
जीवन की सफलता में संतों-साध्वीवृंदों का योगदान : कटारिया
94
SHARES
1.6k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

तेरापंथ भवन में बहुआयामी कार्यक्रम, लोकार्पण समारोह
तुलसी आर्ट गैलरी, लिफ्ट, दो सौ व्यक्तियों के ऑडिटोरियम महाश्रमण सभागार आदि का लोकार्पण

170707उदयपुर। गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि जीवन की पवित्रता रहने में संतों-साध्वीवृंदों का सबसे बड़ा सहयोग रहता है। धार्मिक कार्यक्रमों में आने का मौका मिलता है तो मन को भी अच्छा लगता है। जीवन की सफलता में संतों-साध्वियों का बहुत बड़ा योगदान है।

वे रविवार को बिजौलिया हाउस स्थित तेरापंथ भवन में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के बहुआयामी कार्यक्रम एवं आचार्य भिक्षु के बोधि दिवस को समारोह गौरव के रूप में संबोधित कर रहे थे। मुख्य अतिथि श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन डागलिया थे। इस अवसर पर तेरापंथ भवन में सेकण्ड फ्लोर, लिफ्ट, तुलसी आर्ट गैलरी, महाप्रज्ञ विहार में महाश्रमण सभागार, रसोईघर, कन्या सुरक्षा सर्किल का लोकार्पण किया गया वहीं तेरापंथ युवक परिषद का पदस्थापना समारोह भी हुआ। सभा के संरक्षक लक्ष्मणंिसह कर्णावट की ओर से बोधि सम्मान फतहलाल पोरवाल को प्रदान किया गया।
170708महासभा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार किसी सामाजिक कार्यक्रम में आगमन पर डागलिया ने कहा कि कार्यकर्ता की सूझबूझ इसी में है कि एक कार्यक्रम में छह कार्यक्रम करवा दे। ऐसा ही कुछ बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी उदयपुर तेरापंथी सभाध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने कर दिखाया है। उन्होंने समाजजनों से आह्वान किया कि ज्ञानशाला में बच्चों को जरूर भेजें। इससे परिवार संस्कारी होगा तो समाज संस्कारी बनेगा। आचार्य प्रवर ने पहली बार अपने श्रीमुख से प्रत्येक शनिवार को शाम 7 से 8 बजे तक सामायिक करने का फरमाया है। उन्होंने बताया कि देश भर में सभी तेरापंथी परिवारों के प्रत्येक सदस्य का कार्ड बनने जा रहा है।
साध्वी कीर्तिलता ने कहा कि महापुरुष तो जहर पीकर भी अमृत उगलते हैं। आचार्य भिक्षु ऐसे ही महापुरुष थे। वे कभी विद्यालय नहीं गए लेकिन आज विद्यार्थी उनका अनुसरण करते हैं। ऐसे ही सैकड़ों उदाहरण हैं जो आचार्य भिक्षु को महान बनाते हैं। शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी का आचार्य भिक्षु के जीवन में खास महत्व रहा है। उनका विवाह, दीक्षा आदि सभी महत्वपूर्ण कार्य शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को ही हुए। संतों को कभी सताना नहीं चाहिए, उसके दुष्परिणाम मिलते हैं।
170709उदयपुर सभा के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि आज का यह बहुआयामी समारोह शहर की तीनों संघीय संस्थाओं के सहयोग से हो पाया है। करीब 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित सभी भवनों, आयामों के लोकार्पण आज किए गए हैं। मेरे कार्यकाल में अब तक करीब तीन करोड़ रूप्ए के कार्य हुए। मुझमें कोई ताकत नहीं थी लेकिन जिस असाधारण शक्ति के बलबूत यह हो पाया, उसके लिए मैं आप सभी के प्रति नतमस्तक हूं। तेरापंथ भवन में लगी तुलसी आर्ट गैलरी के लिए हमारा प्रयास है कि पर्यटन विभाग के साथ इसे भी उदयपुर के दर्शनीय स्थलों में शामिल करा पाएं। यहां समाजजनों की सुविधा के लिए लिफ्ट, सेकण्ड फ्लोर का लोकार्पण, सेकण्ड फ्लोर की साज सज्जा का भी आज लोकार्पण किया गया। महाप्रज्ञ विहार में दो सौ व्यक्तियों के बैठने की क्षमता के वातानुकूलित ऑडिटोरियम महाश्रमण सभागार का लोकार्पण किया गया। महाप्रज्ञ विहार में पार्किंग की समस्या का भी हम जल्द ही समाधान करने की ओर हैं। अंडरग्राउंड पार्किंग के लिए हमारा विचार चल रहा है। महासभा के प्रमुख कार्यक्रम जनगणना सम्बन्धी उदयपुर का प्रभारी दीपक सिंघवी केा नियुक्त किया गया है।
महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश सूथरिया ने कहा कि आज बोधि दिवस पर हम संकल्प करें कि वीर भिक्षु की बताई गई बातों में से दो को भी जीवन में शामिल कर लें तो हमारा जीवन सफल हो जाएगा। डागलिया ने अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण करते समय तीन संकल्प किए थे। कहीं भी सम्मान नहीं लेंगे, साधु-संतों के समकक्ष नहीं बैठेंगे तथा मंच से कभी चंदे की बात नहीं करेंगे।
तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना बैद ने महाप्रज्ञ विहार स्थित कन्या सुरक्षा सर्किल का औपचारिक उद्घाटन करते हुए कहा कि उदयपुर में संघीय संस्थाओं का समन्वय गजब देखने को मिलता है। तीनों संगठनों का एक ही कार्यक्रम अपने आप में बहुत बड़ी बात है। चातुर्मास में साध्वी श्री का सान्निध्य अवश्य लें। इसमें किए गए धर्म का लाभ मिलेगा। महिला मंडल के 4 बड़े कार्यक्रम हाथ में लिए हैं जिनमें स्वस्थ परिवार-स्वस्थ समाज, कन्या सुरक्षा-कन्या विकास, आओ गांव चलें – स्वच्छ और आचार्य तुलसी शिक्षा योजना मुख्य हैं।
170710अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के उपाध्यक्ष मुकेश गुगलिया ने कहा कि किसी ने श्रम दिया तो किसी ने चिंतन, किसी ने अर्थ दिया। इन सभी को एक मंच पर लाकर सराहनीय कार्य फत्तावत ने किया। उन्होंने संस्कारी पौधे का निर्माण किया जिसकी ख्याति आज देश-विदेश में फैल रही है। परिषद 21 सूत्री कार्य कर रही है। इनमें सबसे बड़ा ब्लड डोनेशन ड्राइव है। 365 दिन देश भर में कहीं न कहीं कोई न कोई शाखा रक्तदान कर रही है। समारोह में साध्वी पूनम प्रभा, साध्वी शांतिलता, साध्वी श्रेष्ठप्रभा, साध्वी गौरवयशा और साध्वी नवीनप्रभा ने मीडिया के महत्व को उजागर करते हुए तेरापंथ न्यूज बुलेटिन प्रसारित किया।
तेरापंथ युवक परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने अध्यक्ष राकेश नाहर एवं उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। महिला मंडल ने गीतिका प्रस्तुत की। स्व. भंवरलाल कर्णावट की स्मृति में बोधि सम्मान पुरस्कार लक्ष्मणसिंह कर्णावट ने फतहलाल पोरवाल को प्रदान किया। इसके साथ स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं 21 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। पोरवाल ने 21 हजार रूप्ए चिकित्सा ट्रस्ट में भेंट किए।
170711इससे पूर्व समाज के भामाशाहों, दानदाताओं का तिलक, मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा, स्मृति चिन्ह, साहित्य भेंटकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशन डागलिया, कोषाध्यक्ष रमेश सूथरिया, महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्पना बैद, अभातेयुप के उपाध्यक्ष मुकेश गुगलिया ने सम्मान किया।
महाप्रज्ञ विहार में महाश्रमण सभागार विनोद जसकरण पोरवाल, रसोईघर कस्तूरचंद सिंघवी, कान्फ्रेंस टेबल उम्मेदसिंह प्रणिता तलेसरा, सेकण्ड फ्लोर साज सज्जा मीठालाल अनिल बोहरा, भोमसिंह मनोज भंसाली, लक्ष्मणसिंह संग्रामसिंह कंठालिया के सहयोग से निर्मित किए गए वहीं लिफ्ट भूपेन्द्र दोशी, रमेश-संगीता पोरवाल, सुरेश तरूणेश पोरवाल, चेनसिंह आजाद तलेसरा, सुरेन्द्र कुमार प्रवीण कोठारी एवं मोतीसिंह आशीश पोरवाल के सहयोग से लगाई गई। तुलसी आर्ट गैलरी का निर्माण मनोहरलाल उर्मिला पोखरना, कमला प्रकाश एवं भंवरलाल महेन्द्र धाकड़ तथा तुलसी दर्शन हॉल का निर्माण लक्ष्मणसिंह, लता पार्थ कर्णावट की ओर से कराया गया।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: Featuredmahashraman sabhagar mahapragya viharpresident kishan daglia udaipurSaints-nun contributes to the success of life Cast: Katariaterapanth kishan dagliaterapanthi president rajkumar fattawattulsi art gallery udaipurudaipur tulsi art gallery
Share38Tweet24Send
Previous Post

पाथ वे के नजदीक की जगह गोद लेगी फोर्टी

Next Post

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post

बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

July 2016
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jun   Aug »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?