भारतीय जैन संघटना की प्रदेशस्तरीय मीटिंग 31 को उदयपुर में

BY — July 29, 2016

राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव आएंगे

290701उदयपुर। भारतीय जैन संघटना की ओर से पहली राज्यस्तरीय चैप्टर मीटिंग रविवार को उदयपुर के शौर्यगढ़ रिसॉर्ट में होगी। मीटिंग सुबह 9 बजे आरंभ होगी जो शाम तक चलेगी।

उदयपुर चैप्टर अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत ने बताया कि प्रदेशस्तरीय मीटिंग में संघटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पारख एवं राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र लुंकड़ कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करेंगे। साथ ही संघटना के उद्देश्यों एवं सक्षमीकरण कार्यक्रमों की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि मीटिंग में संघटना (बीजेएस) के प्लास्टिक सर्जरी विजन के बारे में, रजनीश सिंघवी राजस्थान में बिजनेस डवलपमेंट के बारे में जानकारी देंगे। राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र लुंकड़ चैप्टर डवलपमेंट के अलावा संघटना की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देंगे।
चैप्टर सचिव अभिषेक संचेती ने बताया कि इसमें प्रदेशाध्यक्ष सम्प्रति सिंघवी, राज्य सचिव राज गुलेचा के अतिरिक्त किशनगढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, राजसमंद सहित राज्य के 14 जिलों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply