• Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

Print Friendly, PDF & Email
  • ARTI SANGRAH
  • Business
  • Editorial
  • Featured
  • From the Past
  • Gallery
  • MY STYLE MY FASHION
  • News
    • Udaipur District
  • Personalities
  • Investments
No Result
View All Result
SUBSCRIBE

Home Featured

प्राकृतिक आपदाओं से बचने को बनेगी संयुक्त टास्क फोर्स

admin by admin
August 23, 2016
in Featured
0
प्राकृतिक आपदाओं से बचने को बनेगी संयुक्त टास्क फोर्स
83
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

You might also like

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

उदयपुर में आपदा प्रबंधन पर ब्रिक्स देशों का दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न
ब्रिक्स देशों के साझा मंच ने किया निर्णय

230804उदयपुर। झीलों की नगरी में रिमझिम वर्षा की बौछारों के साथ ब्रिक्स देशों ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रियों के साझा मंच ने प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एक संयुक्त टॉस्क फोर्स के गठन का निर्णय लिया है।

ब्रिक्स देशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों के उदयपुर में मंगलवार को सम्पन्न हुए दो दिवसीय सम्मेलन के पश्चात् केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रिक्स देशों ने उदयपुर में आयोजित मंत्री स्तरीय सम्मेलन के दूसरे दिन जारी संयुक्त घोषणा पत्र में ब्रिक्स देशों के बीच नियमित चर्चा, विनिमय, आपसी सहयोग एवं समन्वय के दृष्टिगत आपदा जोखिम प्रबन्धन पर ज्वाईन्ट टास्क फोर्स गठन पर सहमति जतायी है। तकनीकी सत्रों में प्रजेन्टेशन एवं साझा चर्चा के पश्चात् सभी देशों ने इस महत्वपूर्ण घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
रिजिजू ने बताया कि अमेरिका के सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित ब्रिक्स देशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों के पहले सम्मेलन में लिए गए सामूहिक निर्णयों की परम्परा को आगे बढाते हुए उदयपुर घोषणा का यह निर्णय बहुत महत्वपूर्ण है। जिसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने के लिए ठोस उपाय सुनिश्चित करने और कारगर योजना बनाने की दृष्टि से उदयपुर घोषणा पत्र मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने बताया कि पहले प्राकृतिक आपदा आने पर बचाव कार्यों पर ही ध्यान केन्द्रित रहता था लेकिन बचाव एवं राहत कार्यों के अलावा प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए कोई ठोस रणनीति या कार्यक्रम नहीं होने से जन-धन, पशुओं और सम्पति को भारी नुकसान होता था, लेकिन अब इस परम्परागत सोच के उलट प्राकृतिक आपदाओं को कैसे रोका जाए और इन्हें निष्प्रभावी बनाकर अंकुश लगाने की वैश्विक सोच पर कार्य किया जा रहा है। उदयपुर घोषणा पत्र, इस दृष्टि से एक ऐतिहासिक दस्तावेज सिद्ध होगा।
230805रिजिजू ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं का एक बड़ा कारण प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना है। जनसंख्या के बढ़ते दबाव और शहरीकरण के कारण इन्सानों और प्रकृति के मध्य टकराव बढ़ रहा है और यह टकराव प्राकृतिक आपदाओं का कारण बन जन-धन, पशुओं और सम्पति को भारी क्षति पहुंचा रहा है। इस विषय पर सभी को गंभीरता से सोचने की जरूरत है। इन स्थितियों में विशेषकर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की सुनियोजित प्लानिंग की आवश्यकता को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान कर योजनाओं को क्रियान्वित करने की जरूरत है। भारत सरकार इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है। खासकर स्मार्ट सिटी, सुदृढ़ सड़कों और भूकम्परोधी मकानों के निर्माण आदि ठोस कार्य हाथ में लिए जा रहे हैं।
समापन सत्र : इससे पूर्व सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित करते हुए रिजिजू ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए ब्रिक्स देशों द्वारा उदयपुर घोषणा पत्र में सर्वसम्मति से तय किये गये रोडमेप को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सदस्य देशों द्वारा सामूहिक रूप से ठोस कार्य किए जाएंगे। उन्होंने ब्रिक्स के सदस्य देशों द्वारा आपदा प्रबंधन के लिए उपयोगी व सार्थक जानकारियों का आदान-प्रदान करने पर खुशी व्यक्त की।
राजस्थान के गृह एवं आपदा राहत मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि ब्रिक्स देशों के आपदा प्रबंधन मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए किए गये गहन मंथन के बाद जारी हुआ उदयपुर घोषणा पत्र राजस्थान के लिए ऐतिहासिक क्षण है।
समापन अवसर पर दक्षिण अफ्रीका के सहकारी शासन एवं परंपरागत मामले विभाग के मंत्री श्री डेस वेन रोयीन ने उदयपुर घोषणा पत्र में निर्धारित किये गये रोडमेप पर जमीनी कार्यवाही करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स देशों के सामने साझा एक्शन प्लान को लागू कर सहभागिता की मिसाल कायम करने का सुनहरा अवसर है। इस कसौटी पर हम सबको खरा उतरना होगा।
इस अवसर पर श्री रिजिजू ने उदयपुर घोषणा पत्र की प्रति ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों को भेंट की साथ ही सहभागी देशों के प्रतिनिधियों, केन्द्र व राजस्थान सरकार के अधिकारियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। अंत में एनडीएमए के श्री कमल किशोर ने सभी सहभागियों का आभार जताया।
दूसरा दिन ब्राजील, रूस, भारत, चीन व दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) देश के प्रतिनिधियों ने ब्रिक्स सम्मेलन के दूसरे दिन मंगलवार को तकनीकी सत्रों के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तुतीकरण हुए। तकनीकी सत्रों में ब्राजील के सिविल डिफेन्स सेक्रेटरी वेस्ले डे ऑल्मिडा फेलिन्टो, चीन के आपदा राहत विभाग के महानिदेशक पेंग चेंगनिन, रूस के नागरिक सुरक्षा एवं जनसंख्या नियंत्रण विभाग के निदेशक ऑलेग मनीलो, भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य आरके जैन, गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव बिपिन मलिक, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रोहित कुमार, संभागीय आयुक्त भवानीसिंह देथा, जिला कलक्टर रोहित गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल आदि भी मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
Tags: bricks countries meeting at udaipurbrics udaipur meetingFeaturedThe joint task force will be formed to avoid natural disastersudaipur brics
Share33Tweet21Send
Previous Post

आजादी-70 में मेडिकल विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Next Post

गोठवाल प्रिन्ट एवं कालरा सोश्यल मीडिया प्रभारी

admin

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Recommended For You

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

by admin
March 5, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

कंपनी का यूएस स्थित, मनोनित आर1 इंस्टीट्यूशन, वर्जीनिया टेक के साथ सहयोगसाइंटिफिक रिसर्च और ग्लोबल एकेडमिक पार्टनरशिप के जरिए मेटलर्जिकल कैपेबिलिटी को मजबूत करना उद्धेश्यउदयपुर। विश्व की सबसे...

Read more

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

by admin
March 2, 2026
0
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

भारत के मेटल और माइनिंग सेक्टर में सबसे अधिक और एकमात्र उपलब्धिमेटल और माइनिंग में महिलाओं को स्पॉटलाइट करने के लिए 25 दिन का ‘शी नोज द ग्राउंड...

Read more

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

by admin
February 28, 2026
0
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

सेलिब्रिटी सिंगर मधुबन्ति बागची करेगी लाइव परफॉर्मउदयपुर। मेवाड़ अपनी मस्ती भरी होली के लिए जाना जाता है। इस बार कुम्भलगढ़ में परशुराम गुफा मार्ग पर स्थित काननवास रिसोर्ट...

Read more

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

by admin
February 27, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

उदयपुर में 3 हाई-टेक लैब्स स्थापित, राजस्थान के 76 से अधिक राज स्ककीय स्कूलों में आधुनिक सुविधाओं और तकनीक के जरिए शिक्षा में उन्नयनउदयपुर। भारत की एकमात्र और...

Read more

हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

by admin
February 24, 2026
0
हिंदुस्तान जिंक द्वारा खदानों में स्वास्थ्य, सुरक्षा और हितों पर बैठक

डीजीएमएस के तत्वावधान में 25वीं त्रिपक्षीय समिति की बैठकखान सुरक्षा महानिदेशालय उदयपुर के तत्वाधान में हिंदुस्तान जिंक द्वारा 25वीं त्रिपक्षीय समिति बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक...

Read more
Next Post

गोठवाल प्रिन्ट एवं कालरा सोश्यल मीडिया प्रभारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की सुर्खियां

श्रीजी अरविन्द सिंह मेवाड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

March 5, 2026
हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

हिंदुस्तान जिंक का सिल्वर रिकवरी पर एडवांस्ड रिसर्च के लिए वर्जीनिया टेक के साथ एमओयू

March 5, 2026
हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

हिन्दुस्तान जिंक के कर्मचारियों में अब 26.3 प्रतिशत महिलाएं

March 2, 2026

उद्योगों के विकास में बनेगा मील का पत्थर राइटेक्स : मुकेश माधवानी

February 28, 2026
कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

कुम्भलगढ़ के काननवास रिसोर्ट में 4 को धुरन्धर होली पार्टी

February 28, 2026
हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

हिंदुस्तान जिंक ने बिछड़ी और देबारी के राजकीय स्कूलों में शुरू कीं अत्याधुनिक स्टेम लैब्स

February 27, 2026

दीक्षांत समारोह में एजुकेट गर्ल्स ने प्रगति शिक्षार्थियों को किया सम्मानित

February 26, 2026

प्रायोजित स्‍थान

August 2016
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Jul   Sep »

प्रायोजित स्‍थान

पाठक दीर्घा

  • Vincent4317 on पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी वाय चंद्रचूड़ ने की वायसरॉय वेदांता रिपोर्ट की कड़ी निंदा
  • pharmeasy on मुख्यमंत्री के नाम लिखवाए पोस्ट कार्ड
  • Mahendra Talesara, Shantivila 80,Mahapragya Vihar Mahendra Marg,near Bherav Bag. Behind Celebration Mall.Bhuwana Udaipur. Pin Code 313001 +91 294-3551502 0294-2440444 Mobile No. 9414160642 on रेडियेशन्स के दूरगामी प्रभाव खतरनाक -पोद्दार
  • geetmishra.com on रिसॉर्ट से लड़कियों सहित 70 जने गिरफ्तार
  • Yogesh Agrawal on हिन्दुस्तान जिंक इन्कलुजन व सोशल इम्पेक्ट पर बेस्ट एचआर प्रैक्टिसेज के लिए सम्मानित

BROWSE BY TAG

bjp udaipur congress udaipur education udaipur fatahnagar news Featured gmch udaipur hindi news hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur jrnvu udaipur latest news udaipur latest updates udaipur lions club udaipur mcu udaipur mlsu udaipur MPUAT udaipur msmmtc udaipur news news of fatahnagar pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur rotary udaipur terapanthi sabha udaipur Udaipur udaipur bjp udaipur congress udaipur hindustan zinc udaipur hind zinc udaipur innerwheel club udaipur jrnvru udaipur latest news udaipur mcu udaipurnews udaipur news udaipur pacific udaipur pmch udaipur police udaipur rajasthan vidhyapeeth udaipur rotary club udaipur terapanthi sabha

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

No Result
View All Result
  • Home
  • Archive
  • About Us
    • Work With Us
  • Contact Us
  • FAQ
  • Education
  • Investments
  • Category
    • ARTI SANGRAH
    • Business
    • Editorial
    • Featured
    • From the Past
    • Gallery
    • MY STYLE MY FASHION
    • News
      • Udaipur District
    • Personalities
    • Investments

© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2022. All rights reserved. WPclear Theme

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?