उदयपुर। डबोक थाना क्षेत्र में व्यैक्ति के खिलाफ ऑनलाइन खरीदारी का मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस के अनुसार सालेरा कलां निवासी शांतिलाल ईनाणी ने बताया कि उसके पास एक फोन आया जिसमें उसके एटीएम को आधार कार्ड से जोड़ने के लिए एटीएम नम्बरर और आधार नम्बजर पूछे। उसके कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि 50 हजार रुपए की उसके खाते से ऑनलाइन खरीदारी हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।













