Header Banner

कटारा का नाम हटाने से कांग्रेसियों में रोष

BY — October 4, 2016

041007उदयपुर। कल्पना सीटी स्केन इकाई के उद्घाटन समारोह के दौरान छपवाए गए निमंत्रण पत्र में से स्व. खेमराज कटारा का नाम हटाये जाने को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्री परिसर के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया।

हिरणमगरी ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद मेनारिया तथा यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव विवेक कटारा के नेतृत्व में एडीएम सीटी को ज्ञापन भी दिया गया। बताया गया कि उद्घाटन समारोह में छपवाये गए निमंत्रण पत्र में सेटेलाइट हॉस्पीटल के नाम से गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया तथा ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्व. खेमराज कटारा का नाम चिकित्सालय के नाम के आगे से हटाकर निमंत्रण पत्र छपवाए जो कि संकीर्ण राजनीति है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस पर गहरा रोष जताते हुए दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए इसकी पुनरावृति रोकने की मांग की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply