Header Banner

वेस्ट जॉन इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा, फाइनल आज

BY — December 23, 2016

महाराजा गंगा विवि बीकानेर दो मैच जीत सुपर लिक में प्रवेष

उदयपुर। ऑल इंडिया वेस्ट जॉन इंटर युनिवर्सिटी हेंडबाल प्रतियोगिता में क्वालीफाई के लिए जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड की मेजबानी में पांच दिवसीय प्रतियोगिता के चौथे दिन 8 मैच खेले गये।

एक अत्यंत ही रोमांचक मैंच में महाराजा गंगा विवि बिकानेर ने एलएनआईपी विवि ग्वालियर एवं आरअीएम विवि नागपुर को हरा दो मेच जीत कर सुपर लीग में जगह बनाई। अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक दत्ता ने बताया कि महाराजा गंगा विवि बिकानेर, मुम्बई विवि मुम्बई, एलएनआईपी विवि ग्वालियर एवं आरटीएम विवि नागपुर ऑल इंडिया हेण्डबाल प्रतियोगिता के लिए चुनी गई है जो आने वाले दिनों में नेशनल लेवर पर खेलेगी।
प्रतियोगिता का समापन शनिवार को प्रातः 11 बजे प्रतापनगर स्थित खेल मैदान पर होगा। मुख्य अतिथि ग्रुप केप्टन गजेन्द्र सिंह शक्तावत, डॉ. गुरदीप सिंह जोईंट डायरेक्टर एआईयू, प्रो. एनएस राठौड़ डिप्टी डायरेक्टर आईसीएआर तथा सुखाड़िया विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड को सचिव डॉ. दिपेन्द्र सिंह चौहान होंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply