Header Banner

खुले आसमान में सोने वालों को सर्दी से दी राहत

BY — December 31, 2016

उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर ने बीती रात शहर में विभिन्न स्थानों पर खुले आसमान में सड़कों पर सोने वाले गरीबों को कम्बल ओढ़ाकर सर्दी से राहत देने का प्रयास किया।

क्लब अध्यक्ष पूनम लाडिया ने बताया कि सिटी स्टेशन रोड़, फतहपुरा, प्रतापनगर आदि स्थानों पर खुले आसमान में सोने वाले 100 से अधिक निर्धनों को कम्बल ओढ़ाकर सर्दी से राहत देने का प्रयास किया। इस अवसर पर सचिव एसएल काबरा, पूर्व प्रान्तपाल अनिल नाहर, मधु नाहर सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply