Header Banner

थालियां बजाकर जताया विरोध

BY — January 9, 2017

नोटबंदी, भ्रष्टाचार के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन

उदयपुर। नोटबंदी एवं भ्रष्टाचार के विरोध में महिला कांग्रेस ने सोमवार को थालियां बजाकर प्रदर्शन करते हुए जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा चोरड़िया एवं शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष चंदा सुहालका के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों शान्ति आनन्दी स्मारक पर इकट्ठा होकर प्रभारी शंकर यादव के निर्देशन में जुलूस के रुप में थालियां बजाते हुए देहलीगेट चौराहे से कलक्ट्रेट पहुंचे। महिला कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास भी थालियां बजाते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। कलक्ट्रेट पर धरना स्थल पर सभा हुई। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं को बराबरी का अधिकार देकर सक्षम बनाया। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए पंचायतीराज एवं नगर निकाय में आरक्षण देकर चुनावी भागीदारी का अधिकार दिया। उसके साथ ही इन्दिरा गांधी जैसी सक्षत महिला प्रधानमंत्री एवं देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर महिला को आसन्न कराने के साथ ही लोकसभा अध्यक्ष जेसे महत्वपूर्ण पद महिलाओं को देना कांग्रेस की सोच का परिचायक है वहीं दूसरी ओर राजस्थान में महिला मुख्यमंत्री होने के बाद भी महिलाओं पर अत्याचार व दुष्कर्म की घटनाएँ घटित हो रही है जो राजस्थान जैसे प्रदेश के लिए शर्म का विषय है। पीसीसी प्रभारी सांचोर विधायक सुखराम विश्नोई ने कहा कि अमित शाह व नरेन्द्र मोदी ने अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुचाने के लिए नोटबंदी का तुगलकी फैसला लेकर गृहस्थियों में आग लगा दी। प्रभारी शंकर यादव, महिला कांग्रेस प्रभारी उर्मिला अहारी, जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने भी विचार व्ययक्तप किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply