स्वयं रक्षाम् की अचूक तकनीक ब्रह्मास्त्र का प्रशिक्षण

BY — January 25, 2017

उदयपुर। सेन्साए राज एकेडमी ऑफ सेल्फ डिफेन्स एण्ड फिटनेस इण्डिया फाईट फार पीस, गुरूनानक शिक्षण संस्था एवं  विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में महिला सुरक्षा एवं आत्मरक्षा की अन्तर्राष्ट्रीय कार्यक्रम स्वयं रक्षाम् का आयोजन हिरणमगरी से.4 स्थित गुरूनानक कॉलेज परिसर में आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्राधिकरण के सचिव लोकेश कुमार शर्मा, विशिष्टन अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय महिला आत्मरक्षा विशेषज्ञ राजकुमार मेनारिया, अमेरीका के कूंगफू मास्टर जोएल हन्ना एवं गुरूनानक कॉलेज के अमरसिंह पाहवा थे।
राष्ट्र पति अवार्ड से सम्मानित अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मार्शल आर्ट प्रशिक्षक 6 डिग्री ब्लैक बेल्टधारक रेन्शी राजकुमार मेनारिया ने बताया कि अपने 35 वर्षो के प्रशिक्षण अनुभव के आधार पर महिलाओं की आत्मरक्षा के लिये एक विशेष तकनीक की खोज की जो महिला सुरक्षा के लिए रामबाण का कार्य करेगी और इसी कारण इस तकनीक को ब्रह्मास्त्र का नाम दिया गया।
मेनारिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 8 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक की 1500 बच्चियों के समक्ष इस तकनीक का प्रदर्शन करते हुए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। इस तकनीक पर बालिकाओं की पकड़ मजबूत बनाने एवं उनके आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए दो निःशुल्क प्रशिक्षण सत्र और आयोजित किये जाने की घोषणा की।
इस प्रायोगिक प्रशिक्षण शिविर में स्वंय रक्षाम्  का प्रशिक्षण ले रही महिला पुलिस गश्ती दल की की 16 सदस्याओं ने अपनी लीडर कमला बुनकर के नेतृत्व में इन महिला पुलिस बाइकर्स  ने बालिकाओं को हमेशा निडर रहने की सलाह दी और तत्काल सहायता के लिए उनकी सहायता के लिए नम्बर भी दिये।
मास्टर जोएल हन्ना ने कहा कि मुकाबला करने की मानसिकता में हिम्मत के साथ-साथ निडरता भी जरूरी है। यदि हम यह संदेश सभी महिलाओं को दे पायें कि  कुछ भी हो हम नहीं डरेंगे और अपनी आंखों में दिखा पाएं तो स्वयं रक्षाम तकनीक अधिक कारगर सिद्ध होगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *