Header Banner

लायन्स क्लब ने रेलवे स्टेशन पर दी 30 बैंच

BY — January 30, 2017

उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर ने सिटी रेलवे स्टेशन के दोनों गेट पर एन्टी गेट पर जनसेवार्थ 30 ग्रेनाइट की बेंचे लगाई गयी जिसका उद्घाटन लायन्स डिस्टिक्ट 323 ई-2 के पूर्व प्रान्तपाल एवं वरिष्ठ लायन्स सदस्य सीके गोयल ने किया।

नाहर ने कहा कि लायन्स क्लब ने समयानुसार रेलवे स्टेशन पर आमजन की सभी सुविधाओं को पूरा करने का प्रयास किया है। क्लब अध्यक्ष पूनम लाडिया ने बताया कि क्लब ने 30 ग्रेनाईट की मजबूत बेंचे लगाकर रेलवे प्रबन्धन को सौंपी है। आगे भी लायन्स क्लब उदयपुर जनहितार्थ रेलवे की आवश्यकतानुसार जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेगा। इस अवसर रीजन चेयरमैन राजेश खमेसरा, निवर्तमान अध्यक्ष किरण जैन, रोशनलाल जैन, प्रेमा मेहता सहित अनेक लायन्स सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply