Header Banner

न्यूक्लियर पावर प्लान्ट रावत भाटा का औद्योगिक भ्रमण

BY — February 2, 2017

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के इलेक्ट्रीकल संकाय के द्वितीय तथा तृतीय वर्ष के छात्रो ने विभागाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में रावत भाट स्थित परमाणु बिजली उत्पादन घर का भ्रमण किया।

वहां छात्रों ने परमाणु द्वारा विद्युत उत्पन्न कि प्रक्रिया को समझा तथा परमाणु विखण्डन के प्रती जागरूकता एक लघु फिल्म के मध्यम से बताई। ततपश्चात छात्रो को आर. एस. नेगी तथा मोहम्मद शरीफ ने परमाणु बिजली घर स्थित रिएक्टर, कुलिंग टावर, तथा टरबाइन रूम मे लेजाकर इनकी सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की तथा छात्रो को बताया कि वहां 220 मेगावाट की 6 इकाईयां से वर्तमान मे विद्युत उत्पदन होता है तथा 700 मेघावाट की दौ नयी इकाईयों का निर्माण कार्य चल रहा है। अन्त मे विभागाध्यक्ष पंकज जोशी ने परमाणु बिजली घर के ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेन्ट विभाग के अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद शर्मा का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply