Header Banner

रूप मुनि का अभिनंदन, पोस्टर का विमोचन

BY — February 2, 2017

उदयपुर। श्री वर्धमान गुरू पुष्कर युवा मंच के तत्वावधान में आज अशोकनगर सिथत नाकोड़ा पार्श्वनाथ कार्यज्ञलय में बिराजित शेरे राजस्थान व वरिष्ठ प्रवर्तक रूप मुनि महाराज रजत द्वारा सूरत में चातुर्मास सम्पन्न कर प्रथम बार उदयपुर पधारनें पर उनका आज अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने युवा मंच द्वारा प्रकाशित गुरूदेव के पोस्टर का विमोचन किया।

मंच के युवाध्यक्ष प्रवीण पोरवाल ने बताया कि इस अवसर पर मंच की ओर से कवि प्रवक्ता अमरेश मुनि निराला,सेवाभावी हरीश मुनि का भी अभिनंदन किया गया। समारोह में रूपमुनि महाराज ने पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर कान्तिलाल जैन, संगठन समिति के अध्यक्ष सजय भण्डारी,युवा मंच के वैभव भण्डारी, मयंक करणपुरिया, हितेष पोरवाल, पानिल पोखरना,विपुल सिंघवी एवं युवति मंच के पदाधिकारी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply