Header Banner

श्लोका ने बैडमिन्टन में जीता डबल्स का खिताब

BY — February 9, 2017

उदयपुर। लेकसिटी की उभरती होनहार शटलर श्लोका अग्रवाल ने बैकुण्ठ स्पोटर्स एकेडमी की ओर से आयोजित बैडमिन्टन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज करते हुए डबल्स के खिताब पर कब्जा किया।

पेसिफिक समूह के सचिव राहुल अग्रवाल की पुत्री श्लोका अग्रवाल के इस दमदार प्रदर्शन पर इण्डियन ऑयल के जयकुमार और विजया बैंक के जनक कुमार ने विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया। बैकुण्ठ स्पोटर्स एकेडमी के डायरेक्टर दीपक डांगी ने बताया कि इस बैडमिन्टन प्रतियोगिता में अण्डर-11 बालक बर्ग में लक्ष्य चावत और बालिका वर्ग में मिस्ठी तथा अण्डर-14 में भी लक्ष्य चावत एवं मिस्ठी ने दोहरे खिताब जीते तो वहीं डबल्स बालिका वर्ग में श्लोका अग्रवाल और प्रतिभा विजयी रही। बालक वर्ग में पंकज और हर्ष डांगी एवं मिक्स डबल में हिमांशु और माही मोदी ने खिताब जीता।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply