Header Banner

उदयपुर टेल्स अर्न्तराष्ट्रीय कहानी महोत्सव आज से

BY — February 23, 2017

उदयपुर। मां माई एंकर फाउंडेशन द्वारा ब्रिक्स चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के सहयेाग से गुलाबबाग एवं अम्बामाता स्थित होटल ट्रिब्यूट में ’उदयपुर टेल्स‘ त्रिदिवसीय अर्न्तराष्ट्रीय कहानी महोत्सव का शुभारम्भ शुक्रवार से होगा। महोत्सव का उद्घाटन ग्रुलाबबाग में जिला कलेक्टर रोहित गुप्ता द्वारा सायं साढ़े तीन बजे किया जाएगा।

मां माई एंकर की सुश्मिता शेखर ने बताया कि इस महोत्सव में अजयसिंह, डॉ.बिन्देश्वर पाठक, दुर्गा बाई एवं सुभाष व्याम,फौजिया दस्तांगो, गौतम मुखर्जी, मधुसूदन, नाजे़दा एण्ड टीम, सलिल मुखिया कोईत्सु, सीमा चक्रवर्ती, शान्तनु गुहा रॉय, स्वयं प्रकाश, वरूण नारायणन व विलास जानवे जैसे ख्यातनाम कहानीकार कहानियों की प्रस्तुति देंगें। तीनों दिन सत्र के बाद कलाकारों संगीतमय प्रस्तुतियां होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply