Header Banner

पेसिफिक स्टाफ क्रिकेट प्रीमियर लीग-2017

BY — April 5, 2017

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय में चल रही स्टाफ क्रिकेट प्रीमियर लीग-2017 के रविवार को आयोजित मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे।

रविवार को खेले गये पहले मैच में पेसिफिक राइजिंग स्टार ने पेसिफिक रॉकर्स को 7 विकेट से पराजित किया। रॉकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रन बनाये जिसमें भारत शर्मा ने सर्वाधिक 22 रन बनाये। जवाब में राइजिंग स्टार ने शुभम के 23 रन के दम पर 3 विकेट के खोकर ही 83 रन का विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया । मैन ऑफ द मैच राइजिंग स्टार के पंकज कुमार ने 4 विकेट लिए। दूसरे मैच में पेसिफिक हन्टर्स ने पेसिफिक डेयर डेविल्स को 11 रन से हराया जिसमें हन्टर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में अखिलेश के 35 और अजीत सिंह के नाबाद 23 रनों की बदौलत 96 रन बनाये बनाये। जवाब में डेयर डेविल्स की टीम ब्रिज किशोर 31 और रईस खान के 21 रनों के बावजूद 85 रन ही बना सकी। प्रतियोगिता के संयोजक चन्द्रेश सोनी ने जानकारी दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply