Header Banner

पेसिफिक विज्ञान महाविद्यालय का औद्योगिक भ्रमण

BY — April 8, 2017

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के पेसिफिक विज्ञान महाविद्यालय के विद्यार्थियों को 8 अप्रेल को सेक्टर 14 स्थित सरस डेयरी प्लाण्ट का औद्योगिक भ्रमण कराया गया।

शैक्षणिक भ्रमण में 50 विद्यार्थियों ने दुग्ध संयंत्र मशीनरी, पैकेजिंग, कोल्ड स्टोरेज तथा दुग्ध के विभिन्न प्रकार के उत्पादो की जानकारी प्राप्त की तथा इनकी जानकारी शिफट इन्चार्ज प्रकाश डांगी ने दी। सरस डेयरी के धर्मेन्द्र नागदा ने सरस के वेस्ट वाटर ट्रीटमेन्ट तथा सरस पशु आहार के बारे में जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिव सिंह दुलावत ने छात्रों को इस क्षेत्र में अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया। औद्योगिक भ्रमण के संयोजक डॉ. सपना श्रीमाली, डॉ. नरेश मेनारिया, डॉ. गुजंन विश्वकर्मा, डॉ. गरिमा सक्सेना व अवन्तिका ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply