Header Banner

राजकीय विद्यालय के निर्धन बालकों ने पहने जूते

BY — April 27, 2017

उदयपुर। इनरव्हील क्लब ने निकटवर्ती मादड़ी सिथत राजकीय विद्यालय में बच्चों को शूज एवं मोजे प्रदान किये। अब इस विद्यालय के बच्चे नंगे पैर स्कूल नहीं आयेंगें।

क्लब अध्यक्षा डॉ. पुष्पा सेठ ने बताया कि विद्यालय के 62 छात्र-छात्राओं को शूज एवं मोजे प्रदान किये गये। इस अवसर पर सचिव डॉ. रेखा भाणावत, प्रधानाध्यापिका रूकमण मण्डोवरा मौजूद थी। इसके अलावा क्लब ने अंध विद्यालय में बच्चों को बैठने के लिए 40 कुर्सियां भी भेंट की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply