Header Banner

श्लोका को बेस्ट परफॉर्मिंग चाइल्ड आर्टिस्ट अवार्ड

BY — April 27, 2017

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज के चैयरमैन राहुल अग्रवाल की पुत्री डीपीएस उदयपुर की सातवीं कक्षा की छात्रा श्लोका अग्रवाल ने शौर्य गढ़ में आयोजित अशोका सिने अवार्ड में जिला स्तर पर बेस्ट परफॉर्मिंग चाइल्ड आर्टिस्ट अवार्ड प्राप्त करके विद्यालय के गौरव में चार चाँद लगाए।

यह पुरस्कार उन्हें प्रसिद्ध लोकगायक मामे खान,लक्षराज सिंह मेवाड़ एवं फैशन डिजाइनर प्रीति राठौड़ नें दिया। गौरतलब है कि श्लोका ने राजस्थानी फिल्म कंगना में चाइल्ड आर्टिस्ट के साथ साथ प्रतिष्ठित टीवी चैनल के कार्यक्रम क्राइम पेट्रोल में कार्य करके उदयपुर व अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन गोविन्द अग्रवाल ने श्लोका अग्रवाल के इस बेहतरीन प्रर्दषन एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दीं। साथ ही विद्यालय के उप प्रधानाचार्य संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाबाई एवं समस्त शिक्षकगणों ने भी अपनी शुभकामनाएं देकर उसे आशीष प्रदान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply