Header Banner

हिन्दुस्तान जिंक ग्रेट प्लेस टू वर्क से सम्मानित

BY — April 28, 2017

उदयपुर। वेदान्ता समूह की जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी हिन्दुस्तान जिंक को ग्रेट प्लेस टू वर्क के लिए सम्मानित किया गया है। हिन्दुस्तान जिंक ने ग्रेट प्लेस टू वर्क सर्वे में भाग लिया था जहां मानव संसाधन की कार्यविधियों एवं संस्कृति के ऑडिट के आधार पर हिन्दुस्तान जिंक को ‘कार्य करने के लिए उत्तम स्थान पाया गया है। वेदान्ता समूह की कंपनियों में इस मान्यता के लिए हिन्दुस्तान जिंक एकमात्र कंपनी है।

ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रक्रिया में परिणाम, दृष्टिकोण, विकास निर्धारण और समीक्षा पर आधारित डेटा आदान-प्रदान शामिल है। इसके लिए ऑनसाइट आंकलन में विभागीय प्रमुख, अनुबंध कर्मचारियों की संख्या, संघ और सदस्यों का साक्षात्कार भी शामिल होते हैं। हिन्दुस्तान जिंक को इस मान्यता के लिए तीन स्तम्भ जिम्मेदारी से कार्य, बिल्डिंग सुदृढ़ रिलेशनशिप, एंडिंग एण्ड शेयरिंग वेल्यू समर्थित रहे हैं। कंपनी अपने कर्मचारियों को सशक्त बनाने एवं नेतृत्व प्रदान करने के लिए हमेषा ध्यान केन्द्रित करती है। हिन्दुस्तान जिंक में संविदा कर्मचारियों सहित 17000 कर्मचारी कार्यरत है जिसमें 14 प्रतिशत महिला कर्मचारी है।
हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेषन ने बताया कि यह मान्यता कंपनी में एक सकारात्मक कार्य वातावरण बनाने के लिए अपने कर्मचारियों और कंपनी के निरंतर प्रयास को सशक्त बनाने की दिशा में हिंदुस्तान जिंक का पुख्ता प्रमाण है। कंपनी उत्कृष्टता की दिषा में प्रक्रियाओं और प्रणालियों में सुधार के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply