जीएसटी के साथ रेरा पर सेमिनार कल

BY — May 25, 2017

उदयपुर। फैडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंडइंडस्ट्री (फोर्टी) की उदयपुर संभाग शाखा द्वारा गुडस एण्ड सर्विस टेक्स और रिअल इस्टेट रेग्युलेषन एक्ट (जीएसटी एण्ड रेरा) पर शनिवार, 27 मई को होने वाले सेमिनार की अन्तिम रूपरेखा बनाने के उद्देष्य से मादड़ी इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित लोटस हाईटेक इंडस्ट्री पर फोर्टी कमेटी सदस्यों की सभा हुई।

संभागीय अध्यक्ष प्रवीण सुथार ने करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जीएसटी शीघ्र लागू होने वाला है इसके प्रति जागरूकता लाने एवं उद्यमियों व व्यापारियों तथा आमजनता को इसकी जानकारी देने के लिए फोर्टी अपना योगदान दे रही है। फोर्टी राजस्थान के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल के सुझाव पर उदयपुर संभाग में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। मार्गदर्षन फोर्टी राजस्थान महामंत्री सीए विजय गर्ग करेंगे। मुख्य विषय पर संबोधन भी देंगे जिससे यह सेमिनार अत्यन्त महत्वपूर्ण साबित होगा। साथ ही मकान खरीदार और बिल्डर्स एण्ड डेवलपर्स के मध्य पारदर्षिता लाने हेतु सरकार द्वारा रेरा लागू होने वाला हैं जो वर्तमान में एक महत्वपूर्ण विषय है ंलेकिन मकान खरीददार और बिल्डर्स एण्ड डेवलपर्स के पास इसकी पूर्ण जानकारी नही है अतः सेमिनार में इस पर भी शेसन दिया जाएगा।
सेमिनार कमेटी के चैयरमेन सीए राजनबया ने बताया कि सेमिनार में जयपुर के विषय विषेषज्ञ एडवोकेटक जगिया द्वारा गुड्स एण्ड सर्विस टैक्स एवं सीए संजय घिया द्वारा रियल इस्टेट रेग्युलेशन एक्ट के प्रावधानों व प्रभावों पर जानकारी दी जाएगी। उन्हांेने बताया कि सेमिनार दो सत्रों में सम्पन्न होगा प्रथम सत्र कि अध्यक्षता उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा करेंगे एवं द्वितीय सत्र कि अध्यक्षता उदयपुर के महापौर चन्द्र सिंह कोठारी करेंगे।
इन हाउस कमेटी के चैयरमेन हिमांषु पानेरी ने बताया कि सेमिनार 27 मई को सायं 3.45 बजे हिरण मगरी से. 11 स्थित द इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर्स में शुरू होगा। उन्होंने सेमिनार स्थल का अवलोकन किया और कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई।
स्वागत कमेटी के चेयरमेन मनोज जोषी ने बताया कि सेमिनार में सेन्ट्रल एक्साइज एंड सर्विस टेक्स के आयुक्त व मुख्य अधिकारी भी हिस्सा लेंगे। रजिस्ट्रेशन कमेटी के चेयरमेन अरविन्द अग्रवाल ने बताया कि सेमिनार में हिस्सा लेने हेतु शहरवासियों में उत्साह हैं इसे देखते हुए रजिस्ट्रेशन 26 मई तक करेंगे। सहसचिव इन्द्रकुमार सुथार ने बताया कि शहर के अलग अलग हिस्सो में निम्न 6  रजिस्ट्रेशन सेन्टर बनाए गये हैं जहां रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *