Header Banner

74 सेवा सहयोगी हुए सम्मानित

BY — June 23, 2017

रोटरी क्लब का अभिनन्दन समारोह

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा वर्ष 2016-17 का सत्र समापन अभिनन्दन समारोह के रूप में आयोजित किया गया। जिसमें वर्ष पर्यन्त क्लब को सेवा कार्यो में सहयोग करने वाले 74 सेवा सहयोगियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रान्तपाल रमेश चौधरी ने कहा कि रोटरी क्लब उदयपुर ने इस वर्ष सेवा के सभी आयामों को पूर्ण किया है। इस क्लब की रोटरी डिस्ट्रिक्ट में एक आदर्श क्लब के रूप में पहिचान बनी हुई है।
इस अवसर पर पूर्व प्रान्तपाल डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी ने कहा कि रोटरी क्लब उदयपुर ने जन-जन एवं रोटरी सदस्यों के सहयोग से सेवा कार्यो के नये कीर्तिमान स्थापित किये है। पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने कहा कि रोटरी क्लब उदयपुर लीडरशीप को प्राथमिकता देकर शहर में नये-नये लीडर देता है।
सेवा सहयोगी हुए सम्मानित- इस अवसर रमेश चौधरी, डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी, निर्मल सिंघवी, अध्यक्ष मानिक नाहर एवं सचिव अनिल छाजेड़ ने वर्ष पर्यन्त क्लब को सहयोग देने वाले प्रदीप बापना,सुभाष सिंघवी,एम.एस.खमेसरा, गजेन्द्र जोधावत,डॉऋ एल.एल.धाकड़, रमेश सिंघवी, उमेश नागौरी, सी.पी.तलेसरा, पदम दुगड़, नरेन्द्र मारू, नक्षत्र तलेसरा, लक्ष्मणसिंह कर्णाावट, हेमन्त मेहता, नितिन कोठारी, डॉ. निर्मल कुणावत,वीरेन्द्र सिरोया, डॉ. यशवन्तसिंह कोठारी, दीपक मेहता, मुनीष गोयल, डॉऋ अनिल कोठारी, डॉ. देवेन्द्र सरीन, परमेश्वर धर्मावत, विजेन्द्र दोशी, सज्जन सेठ, श्रीचन्द खथुरिया, अजय जैन, अजय अगवाल, निर्मल सिंघवी, रमेष चौधरी, डी.पी.धाकड़, हेमन्त जैन,डॉ. प्रदीप कुमावत, अशोक बाहेती, उम्मेदसिंह चौहान, महेन्द्र टाया, राकेश माहेश्वरी, ंसजय जैन, डॉ. अजय मुर्डिया, एम.एल.लुणावत, पी.एस.तलेसरा, दिलीप बागला, राजकुमार सुराणा, आशा खथुरिया, नीना मारू, रजनी नाहर, सोनू सुराणा, प्रीति नाहर, संगीता छाजेड़, आशा कुणावत, लता दुगड़, इन्दिरा मुर्डिया, नीता मेहता, रीटा महाजन, रीटा बापना,श्रीकृष्ण बांठिया, देविका सिंघवी, प्रीति अग्रवाल,कविता बड़जात्या,निराली जैन, अनुपम खमेसरा, प्रभा डूंगरवाल, डॉ. दिलीप गोयल, डॉ. राजेश जैन, डॉ.राजीव गुर्जर,डॅा.मुकेश शर्मा, डॉ. हरतेजसिंह पाहवा,डॉ. आशा शाह,डॉ. रजत गुप्ता, विक्रम खत्री,संदीप चण्डालिया,कैलाश आर.पी.माहेश्वरी एवं सुरेश को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रारम्भ में क्लब अध्यक्ष मानिक नाहर ने स्वागत उद्बोधन देते हुए वर्ष पर्यन्त किये गये सेवा कार्यो की जानकारी दी। अंत में क्लब सचिव अनिल छाजेड़ ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन अनुपम खमेसरा ने ज्ञापित किया। वर्ष्ज्ञ पर्यन्त श्रेष्ठ सेवा कार्य करने पर क्लब की ओर से मानिक नाहर एवं अनिल छाजेड़ को अभिनन्दन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply