नारीत्‍व संस्‍थान की परीक्षण कार्यशाला

BY — July 11, 2017

नारीत्व संस्थान की ओर से कोटड़ा में स्वयं स्तन परीक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। दिव्य ज्योति प्रोजेक्ट के द्वितीय चरण में ब्लॉक मीटिंग में कोटड़ा एवं आसपास के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों की एएनएम महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं हेल्थ वर्कर्स को स्वंय स्तन परीक्षण की जानकारी एवं महत्व के बारे में बताया गया।

संस्थान की निदेशिका ज्योति चौहान ने बताया कि साथ ही बच्चेदानी के केंसर में प्रारम्भिक जांच का महत्व एवं इससे कैसे बचे समझाया गया ताकि समस्त एएनएम एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मदद से प्रत्येक महिला को इसकी जानकारी दी जा सके एवं संभावित लक्षणों से पीडित महिला की तुरन्त स्क्रीनिंग कर ईलाज दिया जा सके और कैंसर से होने वाली मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. संजीव टाँक, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. शंकरलाल ने नारीत्व संस्थान की ओर से किये जा रहे प्रोजेक्ट एवं कैंसर जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से इस प्रोजेक्ट में हर संभव मदद देने का आश्वासन देते हुए बताया कि भारत में महिलाओं में होने वाली मौतों में कैंसर प्रमुख कारण है और कैंसर से होने से वाली 50 प्रतिशत मौतें स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर से होती है। जिनका प्रारम्भिक अवस्था में ही पता लगने पर पूर्णतया इलाज सम्भव है एवं इनसे बचा जा सकता है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *