Header Banner

गूगल एप्लाइड कंप्यूटर साइंस विथ एंड्राइड प्रोग्राम

BY — September 9, 2017

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग में गूगल द्वारा संचालित एप्लाइड कंप्यूटर साइंस विथ एंड्राइड प्रोग्राम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि संस्था के निदेशक पीयूष जवेरिया ने छात्रों को इस अवसर पर एंड्रॉइड तकनीक को सीखने के लिए प्रेरित किया।

उन्‍होंने बताया कि प्रोग्राम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए विशेष रूप से संस्थान में उच्च कंप्यूटिंग क्षमता वाली लैब की शुरुआत की गई है। संस्था के अंतिम वर्ष कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के छात्र मोहम्मद रमजान को गूगल द्वारा बंगलुरु स्थित ऑफिस में आमंत्रित किया गया। रमज़ान को गूगल द्वारा इस प्रोग्राम के लिए फेसिलिटेटर चुना गया है| इस मौके पर उन्होंने गूगल ऑफिस में हुए अपने अनुभवों को विद्यार्थियों के साझा किया तथा सम्बंधित प्रोग्राम के बारे में छात्रों को जानकारी दी। हेड कॉर्पोरेट ट्रेनिंग प्रत्युष भंडारी के नेतृत्व में एंड्रॉइड क्लब की स्थापना की गई जिसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्रकार की दैनिक जीवन की समस्याओं पर कार्य करके उनसे सम्बंधित मोबाइल एप्लीकेशन्स विकसित करना है। कार्यक्रम में संकाय सदस्यो सहित 200 से अधिक इंजीनियरिंग छात्रों ने भाग लिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply