फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता से दिया धार्मिक एवं समाजिक संदेश

BY — October 2, 2017

उदयपुर। श्री वर्द्धमान गुरू पुष्कर युवा मंच द्वारा विश्व संत उपाध्याय गुरूदेव पुष्करमुनि म.सा. की 108 वीं जयन्ती के उपलक्ष में 10 दिवसीय कार्यक्रमों के तीसरे दिन आज पंचायती नोहरे में फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 50 वर्ष तक के प्रौढ़ महिला-पुरूषों ने नाना प्रकार के परिधानों में प्रस्तुति दे कर धार्मिक एवं सामाजिक संदेश दिया।

मंच के अध्यक्ष प्रवीण पोरवाल ने बताया कि तीन आयु वर्गो में आयोजित इस प्रतियोगिता में जहंा बालक-बालिका परी, नेता, महारानी, लक्ष्मी बाई, भगतसिंह, राधा, श्रवण, भारत माता, किसान, कृष्ण का रूप धर कर अपनी प्रस्तुति दी तो युवक-युवतियों एवं प्रौढ़ ने साधु-साध्वी का रूप धर का धार्मिक एवं सामाजिक संदेश दिया। इस प्रतियोगिता में कुल 56 प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियंा दी। इसमे ंसबसे खास बात यह रही कि इसमें नन्हें-नन्हें बालक-बालिकाओं ने धर्म गुरूओं द्वारा दी जोन वाली शिक्षा का प्रदर्शन कर तालियों की दाद लूटी।
संरक्षक संजय भण्डारी ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों ने भगवान महावीर के अहिंसा के संदेश की सशक्त प्रस्तुति दे कर सभी को मोहित कर दिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में गांधीजी एवं लालबहादुर शास्त्री को याद करते हुए डॉ. सुधा भण्डारी ने गांधीजी के प्रसिद्ध भजन वैष्णव जन तो…. का गान किया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजकुमारी गांधी, श्यामला वर्डिया एवं हिम्मतसिंह गलुण्डिया थे। प्रतियोगिता में ममता रांका सहित अनेक सदस्याओं ने सहयोग किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *