ऑनलाइन स्पेयर पार्ट मार्केट में क्रांतिकारी कदम

BY — October 16, 2017

आपूर्ति के लिए मार्केट प्लेंस इजीस्पेयरपार्ट्स

उदयपुर। इजीस्पेयरपार्ट्स औद्योगिक सामान और आपूर्ति के लिए बनाया गया एकमात्र मार्केटप्लेस है। वर्ष 2007 में मित्तल पोर्टफोलियो के एक ब्रांड के रुप में कम्पनी की स्थापना की गई। इसी के साथ वर्ष 2013 दुनियाभर में लोकप्रिय स्थिति हासिल करने के उद्देश्य के साथ इजीस्पेयरपार्ट्स.कॉम की शुरूवात की गई।

इजी स्पेयर पार्टस औद्योगिक आपूर्ति के लिए बी2बी उद्योगों में एक जाना पहचाना प्रतिष्ठत ब्रांड है। कंपनी के पास एचएएल, रिलायंस, टाइटन, कजरियां, लॉयड, पेप्सी और भारती एयरटेल जैसे प्रमुख विश्व स्तर पर प्रसिद्ध नामों के साथ काम करने का अनुभव प्राप्त है। इजीस्पेयरपार्ट्स.कॉम ने थोड़ी से अंतराल में हवेल्स, सीमेंस, एसकेएफ, कॉर्बस एलएलसी जैसे कई ब्रांडों के साथ टाईअप किया हुआ है। डिजिटल मार्केट को बढावा देने के साथ साथ परेशानी मुक्त व्यापार अनुभव उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कम्पनी के बोर्ड ऑफ डॉरेक्टर्स श्री विकास मित्तल, श्री अंकित मित्तल और श्री मनीष मित्तल के सयुक्त प्रयास प्रोडक्ट पोर्टपोलियों का आंकलन व नए सुधारो के जरिए श्रेष्ठ उत्पाद बनाने की ओर अग्रसर है। बी2बी ऑनलाइन पोर्टल का उद्देश्य एसएमई, लघु उद्योगो,भारी उद्योगों जैसे सेगमेंट के लिए ऑनलाइन औद्योगिक वस्तुओं या मशीनरी का बाजार उपलब्ध करवाना है। फिलहाल उपरोक्त उद्योगों के लिए ऐसे उत्पाद की विशालतम रेंज का ऑनलाइन बाजार उपलब्ध नहीं हैं।
कम्पनी के प्रबंध निदेशक अंकित मित्तल का कहना है कि ष्इजीस्पेयरपार्ट्स.कॉम की यात्रा काफी उपयोगी और प्रेरक हैं, श्रेष्ठ नेतृत्व, व्यवस्थित क्रियान्वयन और नई रणनीति के साथ, कंपनी औद्योगिक क्षेत्र में एक सराहनीय स्थिति तक पहुंच गई है, उन्होने कहा कि प्रतिस्पर्धी बाजार में 72 श्रेणियों, 100 ब्रांड्स और 1,50,000 उत्पादों के साथ, इजीस्पेयरपार्ट्स.कॉम स्पेयर तेजी से उभरते ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के बीच पार्ट्स इंडस्ट्री के लिए शीर्ष स्तर हासिल करने का प्रयास कर रहा है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *