उदयपुर। उदयपुर लेकसिटी लेडिज सर्किल ने विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर मानव सेवा समिति के सहयोग से एम.बी.हॉस्पिटल में अस्पताल में रोगियों के 200 परिचारकों को भोजन कराया।
सर्किल की चेयरमेन दीप्ति सिंघवी ने बताया कि इस अवसर पर परिचारकों को विशेष मेनू का स्वादिष्ट खीर, पुड़ी, पुलाव, दाल और गोभी की सब्जी का भोजन कराकर संकट की घड़ी में उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। परिचारकों के लिये खाना सर्किल की सदस्याएं अपने घर पर पका कर लायी थी।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.