Header Banner

कैंसर से होड़ हौसले की दौड़ मेराथन कल

BY — October 27, 2017

उदयपुर। नारीत्व संस्थान द्वारा रविवार सुबह आठ बजे फतहसागर पाल से कैंसर जागरूकता हेतु रन फॉर नारीत्व नामक मेराथन दौड़ आयोजित की जाएगी। दौड़ का उद्घाटन साढ़े सात बजे होगा। दौड़ में करीब एक हजार महिलाएं भाग लेगी।

संस्थान की संचालिका ज्योति चौहान ने बताया कि इस दौड़ को कैंसर से होड़ हौसले की दौड़ नाम दिया गया है। दौड़ में सामान्य महिलाओं सहित ब्रेस्ट एवं बच्चेदानी कैंसर सर्वाइवर महिलाएं भाग लेगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिये स्पॉट पंजीकरण किये जायेंगे। इसमें केवल महिलाएं ही भाग लेगी। चौहान ने बताया कि 4 किमी. की यह दौड़ फतहसागर पाल से प्रारम्भ होकर यूआईटी चौराहा, सहेलियों की बाड़ी, विद्याभवन, देवाली से फतहसागर नीमजमाता जा कर सम्पन्न होगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply