मेवाड़ हाईटेक की ओर से शहर को मोबाइल लाइब्रेरी भेंट

BY — November 13, 2017

उदयपुर। मेवाड़ हाईटेक इन्जिनियरिंग लि. व लायन्स क्लब महाराणा की ओर से एक मोबाईल लाइब्रेरी का निर्माण किया गया जिसका उद्घाटन फतहसागर पर गृहमन्त्री गुलाबचन्द कटारिया, महापौर चन्द्र सिंह कोठारी व विधायक फुलचन्द मीणा द्वारा किया गया।

गुलाब चन्द कटारिया ने कहा कि यह एक अच्छा प्रयोग है, यह सफल हो जाता है तो आने वाले समय में अन्य स्थानो पर भी इसका संचालन किया जा सकता है। उन्होने मेवाड़ हाईटेक इन्जिनीयरिंग लि. व लायन्स क्लब महाराणा को इस अनठे प्रयास के लिए धन्यवाद दिया। मंगलवार को लाईब्रेरी सुचारू रूप से पर्यटको के लिये चालू हो जाएगी, इसमें 1500 पुस्तकों का संग्रह है।
मेवाड़ हाईटेक इन्जिनीयरिंग लि. के सी.एम.डी. चतर सिंह राठौड़ एम.डी. श्रीमती रीना राठौड़, डायरेक्टर वैभव सिंह राठौड़, श्रीमती नेहा शक्तावत आदि उपस्थित थे। लायन्स क्लब महाराणा की ओर से राजेष शर्मा, राजीव भारद्वाज, अरवीन्द दोषी, संजय कोठारी व कई सदस्य भी उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *