Header Banner

सर्दी से बचाव हेतु बांटे स्वेटर

BY — November 22, 2017

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर ने आयड़ स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्धन एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर प्रदान किये।

क्लब अध्यक्ष डॉ. एनके धीग ने बताया कि आयड़ स्थित विद्यालय में 100 से अधिक बच्चों को स्वेटर प्रदान किये गये। इस अवसर पर सचिव दिनेशचन्द्र अग्रवाल, जतिन नागौरी, उम्मेदसिंह चौहान, श्रीमती राजेन्द्र चौहान सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply