Header Banner

पेसिफिक छात्रों का एचपीसीएल मित्तल एनर्जी एवं जेके टायर्स में चयन

BY — January 4, 2018

पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग के मेकैनिकल इंजीनियरिंग के छात्र हेमंतसिंह का चयन एचपीसीएल मित्तल एनर्जी लिमिटेड में मेंटेनन्स इंजीनियर तथा मोहम्मद इरशाद का चयन जेके टायर्स में शिफ्ट इंजीनियर ट्रेनी के पद पर हुआ है।

छात्रों ने चयन प्रक्रिया में रखे गए विभिन्न चरणों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर यह उपलब्धि हासिल की। संस्था निदेशक पीयूष जवेरिया ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए जानकारी दी कि एचपीसीएल मित्तल एनर्जी लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड तथा मित्तल एनर्जी लिमिटेड सिंगापुर का जॉइंट वेंचर है तथा पेट्रोलियम रिफाइनिंग के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखती है एवं जे के टायर्स विभिन्न प्रकार के वाहनों के टायर मैन्युफैक्चरिंग के उत्पादन में देश का सर्वोपरि टायर ब्रांड है। चयनित विद्यार्थियों को एचपीसीएल मित्तल एनर्जी लिमिटेड के भटिंडा(पंजाब) तथा जे के टायर्स के कांकरोली (राजस्थान)स्थित प्लांट में नियुक्ति दी गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply