आकाशवाणी और हिन्दुस्तान जिंक 1 फरवरी से शुरू करेंगे ‘बी सेफ – सुरक्षित रहिए, अपने लिए अपनों के लिए‘
उदयपुर। अपने बच्चें को खोने का दुख वही माॅ जान सकती है जिसका अब कोई नही रहा.. एक बेटी के बिना माता-पिता की हालत क्या होती है…ये वहीं जान सकते है जिन्होंने उसे खोया है.. एक गलती जिन्दगी भर का सबब ना बन जाए.. एक लापरवाही की कीमत.. सांसो की कीमत देकर ना चुकानी पडे.. लापरवाही.. घर पर भी हो सकती है.. कार्यस्थल पर भी तो सडक पर भी.. हम हर क्षण चैकन्ना रहे.. नियमों का पालन करें.. अनुषासित रहें.. इन्हीं सब उद्देष्यों को लेकर आकाषवाणी और हिन्दुस्तान जिंक अपने साझा प्रयास के अन्तर्गत एक विषेष षोधपरक कार्यक्रम का प्रसारण करने जा रहा है।
प्रधानमंत्री वर्ष 2020 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिषत की कमी लाने के लिए संकल्पबद्ध है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सडक दुघटनाओं में कमी लाने के लिए रोड इन्जीनियरिंग से लेकर सभी पक्षों पर कार्य कर रहे है। बी सेफ कार्यक्रम में आप नितिन गडकरी जी के संदेषो को भी सुन सकेंगे। राजस्थान में इस तरह का यह पहला अभिनव शोधपरक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का प्रसारण हर रोज सुबह 9.05 बजे और सायं 06.45 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रथम चरण में 90 दिनों तक प्रसारित होगा।
हिन्दुस्तान जिंक के कार्पोरेट कम्युनिकेषन के प्रमुख पवन कौशिक के अनुसार 90 प्रतिषत दुर्घटनाएं वाहन चालको की लापरवाही अथवा मानवीय भूल से होती है। इन दुर्घटनाओं से अमूल्य मानवीय जीवन, वाहन एवं सम्पदा की क्षति होती हैै। हर नागरिक का जीवन देष की अमानत है। उसके सुरक्षित व सकुषल रहकर यात्रा पूरी कर सके यह इस कार्यक्रम का उद्देष्य है। हादसो रहित राष्ट्र के निर्माण के लिए हिन्दुस्तान जिंक संकल्पबद्ध है।
विविध भारती आकाषवाणी जयपुर के केन्द्र प्रमुख राकेश जैन ने बताया कि इस बी सेफ कार्यक्रम में सडक पर बिना हेलमेट चल रहे युवाओं से हैलमेट ना पहनने का कारण….सीट बैल्ट ना लगाने का कारण, जेबरा क्रासिंग से पहले गाडी ना रोकने का कारण, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने के कारण भी रिकार्ड कर प्रसारित किये जाएगे। इसके अलावा पुलिस कान्सटेबिल से यातायात के नियम उल्लंघन करने वालो की मनोदशा अनुशासन में यातायात चलाने में किस तरह की कठिनाइयाॅ आती है…उन बातो को भी पहली बार कार्यक्र्रम में सम्मिलत किया जा रहा हैं।













