हिन्दुस्तान जिंक के शेयरधारकों को 3,051 करोड़ रुपये का अंतरिम लाभांश

BY — March 16, 2018

300 प्रतिशत अंतरिम लाभांश – 2 रुपये के प्रति इक्विटी शेयर पर 6 रुपये

हिन्दुस्तान ज़िंक के निदेशक मण्डल ने कंपनी के शेयरधारकों को चालू वित्त वर्ष में 300 प्रतिशत द्वितीय अंतरिम लाभांश की घोषणा की है जो 2 रूपये के प्रति इक्विटी शेयर पर 6 रुपये है जो कुल 3,051 करोड़ रुपये है।

गत मार्च, 2017 में हिन्दुस्तान जिं़क ने 13,985 करोड़ रु. के विशेष लाभांश की घोषणा की थी। हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा अपे्रल 2016 में स्वर्ण जयन्ती लाभांष एवं अक्टूबर 2016 में अंतरिम लाभांष के साथ वर्ष 2016-17 में कुल लाभांष 27,157 करोड़ था जो भारत में किसी भी निजी कंपनी द्वारा किये जाने वाले लाभांष भुगतान में सबसे अधिक है।
हिन्दुस्तान ज़िंक भारत की एकमात्र एवं विष्व की एकीकृत जस्ता एवं सीसा उत्पादक तथा अग्रणीय चांदी उत्पादक कंपनी है। 1.0 मिलियन टन वार्षिक उत्पादन क्षमता के साथ आगामी 5 वर्षों में शीघ्र ही 1.2 मिलियन टन धातु उत्पादन से 1.5 मिलियन टन उत्पादन करने का लक्ष्य है। हिन्दुस्तान जिंक का प्रधान कार्यालय उदयपुर में, राजस्थान में रामपुरा आगुचा, सिन्देसर खुर्द, जावर, राजपुरा दरीबा एवं कायड़ में खदानें स्थित है तथा राजस्थान में ही दरीबा, चन्देरिया एवं देबारी में कंपनी के स्मेल्टर्स स्थित है तथा उतराखण्ड राज्य में भी कंपनी के प्लांट स्थित है। हिन्दुस्तान जिंक के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेशन पवन कौशिक ने बताया कि कंपनी की सभी विस्तार योजनाएं सुचारू रूप से प्रगति पर हैं तथा कंपनी अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने में तत्पर हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply