Sat, September 12, 2026
Header Banner

शीतकालीन ध्यान साधना समापन पर हुआ मंगलपाठ

BY — April 29, 2018

सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं ने किया श्रवण

उदयपुर। श्रमणसंघीय तपस्वी सम्राट आचार्य शिवमुनि, प्रमुख मंत्री शिरीष मुनि, सह मंत्री शुभम मुनि आदि ठाणा की शीतकालीन ध्यान साधना आज रविवार 29 अप्रेल को पूर्ण हुआ। इस अवसर पर प्रातः 10.30 बजे चित्रकूटनगर स्थित रसिकलाल एम. धारीवाल स्कूल में आचार्य शिवमुनि के मुखारविंद से मंगलपाठ हुआ जिसका सैकड़ों-श्रावक-श्राविकाओं ने श्रवण किया

वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रमण संघ के ओंकार सिंह सिरोया ने बताया कि आचार्यश्री ससंघ 1 मई को प्रातः पंाच बजकर पचास मिनट पर सुखाड़िया सर्किल स्थित प्लेटिनम अपार्टमेन्ट से बड़ी, मदार, रामा, देलवाड़ा, घेाड़च, कड़िया होते हुए 11 मई को सेमड़ एवं 12 को सायरा पंहुचेंगे। संघ के वीरेन्द्र डांगी एवं हिम्मतसिंह गलुण्डिया ने बताया कि आचार्यश्री का आगामी चातुर्मास उदयपुर में होगा। जिसके लिये आचार्यश्री पुनः उदयपुर के लिये सायरा से प्रस्थान करेगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply