Header Banner

किशोर मण्डल अधिवेशन में भाग लेने उदयपुर के किशोरों का चेन्नई प्रस्थान आज

BY — May 16, 2018

उदयपुर। तेरापंथ युवक परिषद उदयपुर के द्वारा किशोर मण्डल उदयपुर के किशोरों का स्वागत एवम मंगल कामना का आयोजन किया गया।

चेन्नई में 13 वां अखिल भारतीय किशोर मण्डल अधिवेशन 18 से 20 मई को आयोजित अधिवेशन में उदयपुर से कल गुरूावर को प्रस्थान करेंगे। आज सभी ने उदयपुर में बिराजित साध्वी श्री गुणमाला जी ठाणा 4 से मांगलिक व मंगल उद्धबोधन लेकर सभी का तेरापंथ भवन नाईयो की तलाई में तिलक लगाकर, उपरणा पहनाकर, नारियल के गोले से स्वागत एवम यात्रा की मंगलकामना प्रेषित की गई। इस मंगलकामना के आयोजन में तेयुप अध्य्क्ष अरूण मेहता, मंत्री कमलेश परमार, अजित छाजेड़ योगेंद्र धाकड़, चिराग कोठारी, परामर्शक विनोद कच्छारा भी उपस्थित थे। इस अधिवेशन में चिराग कोठारी, जय चैधरी, शुभम भोलावत, प्रखर चैधरी, यश परमार, नितेश वैध, देव चैधरी, अभय खोखावत, हर्षित बाबेल, हर्षित चैधरी, कुणाल खोखावत, मनन कदमालिया, विभोर चैधरी, रौनक डागलिया भाग ले रहे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply