Header Banner

सीआईएसएफ के जवानों ने भी किया रक्तदान

BY — June 14, 2018

विश्व रक्तदाता दिवस पर सरल ब्लड बैंक में हुआ 142 यूनिट रक्तदान

उदयपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज भूपालपुरा मठ स्थित सरल ब्लड बैंक में सीआईएसएफ के जवानों सहित विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों ने 142 यूनिट रक्तदान किया।

बैंक के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. ओपी महात्मा ने बताया कि द ललित लक्ष्मी विलास पैलेस होटल समूह के प्रबन्धन एवं कर्मचारियों ने 16 यूनिट रक्तदान किया। ब्लड बैंक के निदेशक संयम सिंघवी ने बताया कि इस अवसर पर अनेक रक्तदाताओं ने अपने जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ पर 25 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर इस दिवस को धूमधाम से मनाया।
सीआईएसएफ के जवानों ने महाराणा प्रताप हवाई अडडे पर लगाये गये रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्तदान हुआ। इस शिविर में सरल ब्लड बैंक के तकनीकी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवायें दी गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply