Header Banner

निरंकारी मिशन की उदयपुर ब्रांच सम्मानित

BY — June 15, 2018

विश्व रक्तदाता दिवस पर

उदयपुर। विश्व रक्तदाता दिवस पर एमबी हास्पीटल के ब्लड बैंक के अनुभाग में रक्तदाताओं और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

आमन्त्रण मिलने पर संत निरंकारी मिशन की उदयपुर ब्रांच के मुख्य प्रचारक श्री हरीश नासा सम्मान समारोह में पहुँचे। इस मौके पर मुख्य अतिथि एम.बी. हास्पीटल के प्राचार्य एवं नियंत्रक डा. डी.पी. सिंह तथा ब्लड बैंक के प्रोफेसर एंड हेड डा. संजय प्रकाश ने संत निरंकारी मिशन द्वारा किए गये रक्तदान हेतु आभार व्यक्त करते हुए निरंकारी प्रतिनिधि हरीश नासा को प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मिशन प्रचारक हरीश नासा ने कहा कि यह सम्मान निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी के परोपकारमय जीवन को समर्पित हैं। बाबा हरदेव जी कहते थे कि खून नालियों में नहीं, बल्कि इंसानी रगों में बहना चाहिए, इसी नेक भावना के तहत अब तक दस लाख से अधिक यूनिट रक्त निरंकारी भक्तों द्वारा मानव जीवन की रक्षा हेतु दान किया जा चुका हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply