Header Banner

हिन्दुस्तान ज़िंक ‘डन एण्ड ब्रैडस्ट्रीट’ से सम्मानित

BY — June 20, 2018

हिन्दुस्तान जिंक को नाॅन-फैरस एण्ड प्रेसियस मेटल्स क्षेत्र की श्रेणी में बेस्ट कार्पोरेट के लिए प्रतिष्ठित ‘डन एण्ड ब्रैडस्ट्रीट कार्पोरेट अवार्ड-2018’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान हिन्दुस्तान जिंक को वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने मुम्बई में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया।

हिन्दुस्तान जिंक की ओर से यह पुरस्कार रितेश बंसाली, कार्पोरेट फाईनेन्सियल कन्ट्रोलर एण्ड विजय मूर्ति, उप-मुख्य मार्केटिंग आॅफिसर ने ग्रहण किया। पुरस्कार समारोह में डन एण्ड ब्रैडस्ट्रीट के प्रबन्धक निदेषक-मनीष सिन्हा एण्ड सीनियर कंपनी आॅफिसर-श्री जूलीयन प्रोवर उपस्थित रहे। यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिं़क को सम्पूर्ण बिज़नेस एक्सीलेन्स के लिए प्रदान किया गया जिसमें उत्पादन, तकनीक, सामाजिक सरोकार तथा पर्यावरण संरक्षण शामिल है। हिन्दुस्तान जिं़क के हेड-कार्पोरेट कम्यूनिकेशन पवन कौशिक ने बताया कि हमें बेहद खुशी है कि यह पुरस्कार हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा सम्पूर्ण बिज़नेस में उत्कृष्ट क्रियान्वयन हेतु उठाये गये प्रभावी उपायों की मान्यता को दर्शाता है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply