हिन्दुस्तान जिंक ने किया उच्च शिक्षा के लिए ग्रामीण छात्राओं का चयन

BY — July 6, 2018

54 ग्रामीण छात्राएं करेंगी वेदांता पीजी गल्र्स काॅलेज रिंगस में अध्ययन

हिदुस्तान जिंक के ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रामीण बालिकाओं को उच्च षिक्षा षिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्धेष्य से वर्ष 2018-19 के शैक्षणिक सत्र में वेदान्ता स्नातकोत्तर महा विद्यालय रिंगस सीकर में 54 छात्राओं को उच्च षिक्षा प्राप्त करने के लिए चयन किया गया है।

हिन्दुस्तान जिंक अपने स्मेलिटग एवं मांइनिंग इकाईयो ंके आस-पास के लगभग 18 गावों से 12 वीं कक्षा उत्तिर्ण कला, वाणिज्य और विज्ञान की स्नातक डिग्री प्राप्त करने के लिए चुनी गई ये बालिकाऐं  वेदान्ता महाविद्यालय रींगस में आवासिय उच्च षिक्षा  ग्रहण करेंगी । इन बालिकाओं मंे चन्देरिया लेड जिं़क स्मेल्टर  चित्तोड़गढ से 9, रामपुरा आगूंचा खान से 23, राजपुरा दरीबा काॅम्पलेक्स से 5, जावर मांइस से 13, कायड मांइस अजमेर से 5, और जिंक स्मेल्टर देबारी से 1 बालिका का चयन किया गया है इन्होंने 12वीं कक्षा में 60 प्रतिषत से ज्यादा अंक प्राप्त किये हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी हिन्दुस्तान जिंक की इकाईयों के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र की 62 बालिकाओं को प्रथम वर्ष  कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के लिए अध्ययन हेतु चयन किया गया था। गा्रमीण संसाधन केन्द्र द्वारा चयनित गरीबी रेखा से नीचे परिवार की ये छात्राएं तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में अध्ययन करेंगी।
हिन्दुस्तान जिं़क का प्रयास है कि इकाईयों के आस-पास के गांवों की जनता ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित हो। अब तक हिन्दुस्तान जिं़क की सभी इकाईयों से अब 116 छात्राएं रिंगस गल्र्स काॅलेज में अध्ययन कर रही है।
हिन्दुस्तान जिं़क के हेड कॅार्पोरेट कम्यूनिकेषन पवन कौषिक ने बताया कि छात्राओं के लिए हाॅस्टल, शुल्क, यूनिफार्म एवं पुस्तकों की व्यवस्था हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है।। सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत राजस्थान सरकार के सहयोग से ग्रामीण विकास एवं समाज उत्थान के लिए हिन्दुस्तान जिं़क अनेकों महत्ती परियोजनाओं का निर्वहन कर रहे है जिससे इकाई के आस-पास के गांवों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply