उदयपुर। पायनियर पब्लिक स्कूल, देबारी के बच्चों ने प्रतापनगर एवं डबोक चैराहे पर पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस को राखी बाँध कर देश एवं आमजन की सुरक्षा करने हेतु उनके प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने बच्चों को प्रतापनगर थाना भी विजिट कराया एवं कार्य प्रणाली की पूरी जानकारी दी।







