पेसिफिक में मैनेजमेन्ट साइम्युलेशन कार्यशाला

BY — September 13, 2018

पेसिफिक विश्वविद्यालय एवं आल इण्डिया मेनेजमेन्ट एसोसिएशन, नई दिल्ली (आईमा) के संयुक्त तत्वावधान में एमबीए विद्यार्थियों के लिए साइम्युलेटेड मेनेजमेन्ट गेम्स पर कार्यशाला 11-12 सितम्बर 2018 को पेसिफिक इंस्टिट्यूट आॅफ मैनेजमेन्ट में हुई।

कार्यशाला में छात्रों को प्रबन्ध कौशल के साथ ही तार्किक क्षमता, एकाउन्ट्स, व्यापार कौशल आदि को सुदृढ़ करने का अवसर मिला। यह कार्यशाला राजस्थान के किसी भी महाविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय स्तर का अपनी तरह का एक मात्र कार्यक्रम है जो कि पेसिफिक विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा तथा अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन है। और इसी का परिणाम है कि पेसिफिक विश्वविद्यालय की टीमें पिछले 6 वर्षों से आइमा द्वारा आयोजित आॅल इंडिया मैनेजमेन्ट गेम्स में प्रथम स्थान प्राप्त करती आ रही है।
कार्यशाला समन्वयक शिवोहमसिंह ने बताया कि कार्यशाला में चार-चार छात्रों की 22 टीमों ने भाग लिया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में पेसिफिक विश्वविद्यालय के प्रेसीडेन्ट प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किस प्रकार से छात्र सीमित संसाधनों द्वारा भी एक सफल व्यवसाय का समायोजन करें यह सिखाना ही इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने साइम्युलेशन की जीवन प्रबन्धन व व्यवसाय प्रबन्धन में आवश्यकता पर प्रकाश डाला। संकाय की डीन प्रो. महिमा बिरला ने भाग ले रहे विद्यार्थियों को कार्यशाला की उपयोगिता के बारे में बताया। कार्यशाला का संचालन आईमा के डायरेक्टर एससी त्यागी द्वारा किया गया। प्रबन्ध साइम्युलेशन में प्रत्येक प्रबन्धकीय टीम एक परिकल्पित उपक्रम का प्रतिनिधित्व करती हैं, उन्हें एक परिकल्पित वातावरण में विभिन्न कार्यक्षेत्रों के विभिन्न प्रकार के निर्णय लेने होते हैं। उत्पादन, विपणन, वित्त एवं मुल्य रीति-नीति सम्बन्धी लिए जाने वाले निर्णय आॅल इण्डिया मैनेजमेन्ट एशोसियन के ‘चाणक्य‘ नामक विशेष साफ्टवेयर में दर्ज किये जाते हैं। इसके फलस्वरूप कम्प्यूटर सृजित अनेक विकल्प प्रतिभागी टीम के सम्मुख उपस्थित होते हैं। इन विकल्पों के सम्बन्ध में प्रत्येक टीम को एक वास्तविक उपक्रम की प्रबन्धकीय टीम की तरह एक श्रृंखलाबद्ध क्रम में अनेक निर्णय लेने होते हैं। इन सभी निर्णयों के आधार पर उस परिकल्पित व्यावसायिक उपक्रम के अंतिम परिणाम कम्प्यूटर साॅफ्टवेयर द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *