Header Banner

जीप कम्पास का लिमिटेड प्लस वेरियेंट लांच

BY — September 21, 2018

उदयपुर। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में विख्यात जीप कंपनी के उदयपुर मादड़ी स्थित डीलर निधि कमल प्रा. लि. जीप पर शुक्रवार को नया मॉडल जीप कम्पास लिमिटेड प्लस वैरियंट लांच किया गया।

कंपनी के महाप्रबंधक हेमेंद्र सिंह पंवार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जीप कम्पास की शुरुआती रेंज 15.35 लाख रुपये से है जो 22.86 लाख रुपये (एक्स शो रूम) तक है। इसमें बेस्ट इन क्लास ऑटोमेटिक,एचआईडी हेडलैम्प, ड्यूल टोन आर 18 अलॉय व्हील, 8.4 इंच टच स्क्रीन, यू कनेक्ट इंफोटेनमेंट, ऑटोमेटिक डिमिंग रियर व्यू, मेमोरी फंक्शन के साथ 8 तरीकों वाला लग्ज़री पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ड्यूल पेनौरोमिक सनरूफ, ऑटोमेटिक रेन सेंसिंग, रेन सेंसिंग वाइपर्स आदि दिए गए हैं।
पंवार ने लिमिटेड प्लस वेरियंट को बिक्री के लिए जारी किया। इस अवसर पर उदयपुर में रैंगलर जीप को भी प्रदर्शन के लिए रखा गया जो बहुत आकर्षण का केंद्र रही।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply