शगुन एक्सपो कल से, महिला सुरक्षा को लेकर होगा एप लाॅन्च

BY — October 30, 2018
file photo

उदयपुर। शगुन सेवा संस्थान की महिला शाखा शगुन इन्टरनेशनल क्लब द्वारा महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रति तीन माह में आयोजित किया जाने वाला शगुन एक्सपो इस बार 1 नवम्बर से सौ फीट रोड़़ स्थित अशोका ग्रीन में आयोजित किया जायेगा। उद्घाटन दोपहर सवा 12 बजे होगा।

संस्थान की प्रमुख सीमा भण्डारी ने बताया कि इस एक्सपो में जोधपुर, जयपुर, बैगलोर, मुबंई की डिजायनर साड़िया, लहंगे, कुर्तियंा, लेदर बैग, हेण्ड बैग, ज्वैलरी, किड्स वियर, स्टोन ज्वैलरी सहित अनेक उत्पाद एक ही छत के नीचे बहुत ही कम दाम पर उपलब्ध होंगे। इस बार एक्सपो में अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। सर्वाधिक शाॅपिंग करने वाले ग्राहक को गोल्ड इयरिंग दी जायेगी।
सीमा जैन ने बताया कि उद्घाटन अवसर पर प्रीति अग्रवाल, डाॅ. स्वीटी छाबड़ा, लविना सिंघटवाड़िया व मोनिका मेवाड़ा द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर एक एप को लान्च किया जायेगा, जो महिला सुरक्षा में काफी सहयोगी साबित होगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *