Header Banner

डीपीएस उदयपुर के कुणाल का बेडमिन्टन में राश्ट्रीय स्तर पर चयन

BY — November 3, 2018

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा 8 के छात्र कुनाल चैधरी ने जालौर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेडमिन्टन में शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल्स में स्वर्ण पदक एवं व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल पर प्राप्त कर अपना पचरम लहराया।

डीपीएस के शारीरिक शिक्षक डाॅ. गजेन्द्र शर्मा ने बताया कि कुनाल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की वजह से उसका चयन राष्ट्रीय स्तर हुआ है। नेशनल बेडमिन्टन टुर्नामेन्ट आन्ध्रप्रदेश के कड़प्पा जिले में 21 नवमबर से आयोजित की जाएगी। कुणाल के राष्ट्रीय स्तर पर टीम में चयनित होने पर विद्यालय के प्रो.वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवारिया तथा प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई ने शुभकामनाएँ दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply