Header Banner

टाटा मोटर्स ने शुरू की ‘फोटो ओके प्लीज‘ प्रतियोगिता

BY — December 4, 2018

उदयपुर। टाटा मोटर्स के अधिकृत विक्रेता पास्को मोटर्स ने मादड़ी इन्डस्ट्रीज एरिया स्थित पास्को मोटर्स ने टाटा मोटर्स की सहायता से टाटा ट्रक ड्राईवर्स के लिये उदयपुर में ’फोटो ओके प्लीज’प्रतियोगिता शुरू की।

इस अवसर पर टाटा मोटर्स लिमिटेड के राहुल सैनी, रोहित शर्मा, लोकेश नाथ चैहान, अनूप पचोरी, विशाल सूद और पास्को मोटर्स से अशोक खंडेलवाल, दिनेश कुमार सोनी, प्रवीण नेगी ने टाटा ट्रक ड्राईवर्स के साथ इस प्रतियोगिता की शुरूआत की। इन्होंने बताया कि ‘‘फोटो ओके प्लीज‘‘ एक प्रतियोगिता है जिसका उद्देश्य ट्रक ड्राइवर्स के बीच गर्व और प्रोत्साहन को बढ़ावा देना है। भारत भ्रमण करते हुए ट्रक ड्राईवर्स को देश की सुरम्य प्रकृति देखने का मौका मिलता है। टाटा पास्को मोटर्स ड्राईवर्स को फोटो क्लिक करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिये यह प्रतियोगिता प्रारम्भ की है।
इस प्रतियोगिता में ड्राइवर्स अपनी यात्रा के दौरान खूबसूरत जगहों पर लिए गए फोटो को व्हाट्सप्प नंबर पर भेजना होगा। स्पर्धा के विजेता को व्हाट्सप्प द्वारा सूचित किया जायेगा। स्पर्धा के लिए पंजीकरण करने वाले सभी ड्राइवरों को एक निश्चित उपहार भी दिया जायेगा। अच्छे फोटो का चयन कर उन्हें पुरूस्कार और प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा,ताकि वे मित्रों और अन्य ड्राइवरों के साथ साझा कर उन्हें भी अभिपे्ररित कर सकेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply