नाकोड़ा भैरव मित्र मण्डल की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

BY — December 6, 2018

उदयपुर। नवगठित नाकोड़ा भैरव मित्र मण्डल का आज हिरणमगरी से. 4 स्थित फतहबाग में नवीन कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

संरक्षक सुनील हिंगड़ ने मण्डल की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि अगले वर्ष नाकोड़ा भक्ति संध्या आयोजित की जायेगी। साथ ही सामाजिक सेवा कार्यो को भी प्राथमिकता के साथ किया जायेगा।
इन्होंने ली शपथ- समारोह में संस्थापक सुधीर दशोरिया, संरक्षक सुनील हिंगड़,सचिव श्यामसुन्दर चपलोत, अनिल बरड़िया, वर्धमान दोशी, हिम्मत मेहता, राकेश धनावत, सुनील जैन, नागेश जैन, हंसराज सिंयाल को सम्पतलाल लोढ़ा, विनोद परमार, महेन्द्र चोरड़िया, हस्तीमल लोढ़ा एवं किशनलाल कूकड़ा ने शपथ दिलाई। अतिथियों ने नाकोड़ा भैरव एवं नाकोड़ा पाश्र्वनाथ की तस्वीर का विमोचन कर सभी को भेंट की। इस अवसर पर गौतम प्रसादी के लाभार्थी राकेश, विनीता एवं कमल धनावत को सम्मानित किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *