Header Banner

पीर मेरी गाने का कवर सॉन्ग यूट्यूब पर लांच

BY — August 21, 2019

उदयपुर। आरके कास्टिंग के बैनर तले बने पीर मेरी गाने का कवर सॉन्ग आज यूट्यूब पर लांच हुआ। इस गाने के एसोसिएट पार्टनर नितेश फोटोग्राफी है।

गाने के डायरेक्टर रोहित कोठारी ने बताया कि इस गाने पर लॉन्च के पहले ही दिन 5000 से अधिक लोगों ने इस गाने को देखा। इस गाने को युवाओं द्वारा बहुत अधिक पसंद किया जा रहा है। इस गाने में लीड रोल की भूमिका निशांत परमार एवं प्रिया औदीच्य ने की है। इस गाने को प्रोड्यूस निशांत परमार, रोहित कोठारी, सुप्रीत चपलोत ने किया एवं इसका फिल्मांकन नितेश वर्मा एवं संजय सोलंकी ने किया है। इस वीडियो का संपादन संजय सोलंकी ने किया, जिसमें राहुल तंबोली का भी सपोर्ट रहा। आर के कास्टिंग का उद्देश्य उदयपुर के युवाओं को आगे लाना उदयपुर का नाम रोशन करना है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply