Header Banner

ये जो हिना है गाने का पोस्टर विमोचन

BY — August 25, 2019

चिकित्सक दंपती ने क्षेत्र में रखा कदम
उदयपुर। चिकित्सक दंपती ने संगीत के क्षेत्र में पहली बार उतरकर संगीत प्रेमियों के लिये कर्णप्रिय संगीत के साथ एक गीत लिखकर उसको संगीतबद्ध किया।

कॉस्मेटिक स्किन एवं हेयर एक्सपर्ट डॉ. उपवन पण्ड्या व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शर्वा पण्ड्या की जोड़ी ने ‘ये जो हिना है‘ गीत के पोस्टर का गज़ल गायक डॉ. प्रेम भण्डारी व अर्थ डायग्नोस्टिक के डॉ. अरविन्दरसिंह ने विमोचन किया। डॉ. भण्डारी ने कहा कि झीलों की इस नगरी में एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं हैं जो राष्ट्रीय एवं अंतररष्ट्रीय स्तर पर शहर के नाम को रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि आज के इस शोर शराबे वाले संगीत के बीच ऐसी कर्णप्रिय धुन एवं उम्दा बोल के साथ यह गाना, हिना के रंग को पूरा सार्थक करता है। डॉ. पण्ड्या ने अपने संगीतमय जीवन को एक कदम आगे ले जाते हुए एक गीत ये जो हिना है के न केवल बोल लिखे वरन् उसकी कर्णप्रिय धुन भी बना डाली और उस गीत को अपनी पत्नी डॉ. शर्वा पण्ड्या से इसको संगीतबद्ध करवाया। इसकी टीज़र लॉन्च किया गया। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शीघ्र ही इस डॉक्टर युगल का यह गाना सोशल मीडिया पर लॉन्च किया जाएगा। इस गाने का बहुत सुंदर तरीके से उदयपुर में नीरज सोनी द्वारा फिल्मांकन किया गया। इसे शीघ्र ही यूट्यूब चैनलपर भी लॉन्च किया जायेगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply